फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Record breaking drinks flowed on the evening of celebration

Dehradun News: जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम

Thu, 01 Jan 2026 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Record breaking drinks flowed on the evening of celebration
नए साल के जश्न पर उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ जाम छलके, वो भी कायदे-कानून के दायरे में। दरअसल, आबकारी विभाग ने जश्न की शाम के लिए वन-डे बार लाइसेंस देने की ऑनलाइन सहूलियत दी, जिस पर रिकॉर्ड तोड़ 600 से अधिक आवेदन आए। जाहिर है नए साल के स्वागत का उल्लास भरपूर रहा।
विज्ञापन




वन-डे बार के लगभग 400 आवेदन देहरादून और नैनीताल से हुए, जहां सबसे ज्यादा पार्टियां हुईं। बाकी लाइसेंस हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में आयोजित समारोह के दिए गए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि साल 2026 के स्वागत के दौरान पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए आबकारी विभाग ने एक दिवसीय बार लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था के शीघ्र निस्तारण पर जोर रखा, परिणामस्वरूप विभाग को शाम तक 600 से अधिक आवेदन मिले, जिनकी संख्या और बढ़ सकती है जो पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड रही। इन सभी आवेदन के दस्तावेज की जांच के बाद देर शाम तक मंजूरी दे दी गई। ये सभी आवेदन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वन-डे बार लाइसेंस नियम कायदों के दायरे में दिए जाते हैं, जिससे अवैध शराब या अवैध बार पर लगाम लगने से न सिर्फ विभाग के राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि कानून व्यवस्था के साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। लाइसेंस की शर्तों में स्पष्ट उल्लेख रहता है कि कार्यक्रम स्थल पर आग से बचाव और पार्किंग की पूरी जिम्मेदारी आयोजक की रहती है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी विभाग का स्टाफ देर रात तक गश्त पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

मसूरी और नैनीताल में विशेष जांच अभियान



आबकारी आयुक्त ने बताया कि नव वर्ष उत्सव के दौरान शराब की तस्करी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए मसूरी (देहरादून) और नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त और उप आबकारी आयुक्तों के नेतृत्व में प्रवर्तन दल सक्रिय रहा। दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए औचक निरीक्षण किए गए। ऋषिकेश, लक्सर, रामनगर, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed