रुड़कीः लंढौरा जाते भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी और कई विधायक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के लंढौरा में हुई घटना का जायजा लेने जा रहे बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की दोपहर भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी पिछली एक जून को लंढौरा में हुई आगजनी और तोड़फोड़ का जायजा लेने जा रहे थे, लेकिन मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भगत सिंह कोश्यारी के साथ चार अन्य भाजपा विधायकों सहित कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सबको गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन ले गई है।
हरिद्वार के लंढौरा में बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद बागी विधायकों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। सुरक्षाकर्मियों को यथावत रहने दिया जाए।
ज्ञात हो कि कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया जाए।
मंत्रियों, विधायकों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी
लेकिन अब जबकि बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हो गई है तो पूर्व मंत्रियों, विधायकों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायकों ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षाकर्मियों को नहीं हटाने की अपील की है।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि जिस तरीके से विधायक चैंपियन के आवास में तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई, उससे लगता है कि इस तरह की घटना किसी के भी साथ हो सकती है।
बकौल रावत, केंद्रीय गृहमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वाई श्रेणी की सुरक्षा को बरकरार रखा जाए।