फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reading leads to personal development along with social awareness.

Dehradun News: पढ़ने से सामाजिक जागरूकता के साथ होता है व्यक्तिगत विकास

Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Reading leads to personal development along with social awareness.
Iअमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
विज्ञापन

I

Iबच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के मकसद से अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्रों ने कहा, पढ़ने की आदत से न सिर्फ सामाजिक जागरूकता बढ़ती है बल्कि व्यक्तिगत विकास भी होता है। क्विज प्रतियोगिता की तैयारी के लिए छात्रों ने अमर उजाला पढ़ा।I

Iमंगलवार को विद्यालय के नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। छात्रों ने बताया, 15 दिन लगातार अखबार पढ़ने से अपने असपास के साथ देश-दुनिया के बारे में जानने को मिला। इससे न सिर्फ हमारा सामान्य ज्ञान बढ़ा, बल्कि पढ़ने की आदत भी विकसित हुई। छात्रों ने कहा, आज से पहले कभी लगातार अखबार पढ़ने का मौका नहीं मिला। लेकिन, क्विज प्रतियोगिता से अपनी रूचि के विषय को पढ़ने को मिला। परीक्षा में छात्रों से 15 दिनों के अखबार से 50 सवाल पूछे गए। सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन बच्चों को अमर जाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, विद्यालय के संस्थापक एमएस राठौड़ और निदेशक प्रकृति राठौर ने कहा, पढ़ाई के साथ-साथ अखबार, मैग्जीन, नॉवेल और तमाम साहित्यिक और कहानियों की किताबें पढ़ने से मस्तिष्क का विकास होता है। पढ़ने से हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं। उन्होंने मुहिम की सराहना करते हुए कहा, स्कूली बच्चों में पढ़ाई की आदत विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed