फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rawat group oppose in municipal corporation

हरीश रावत को नहीं पसंद हैं ये तीन

Mon, 23 Dec 2013 09:46 AM IST
रतनमणी डोभाल/अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 23 Dec 2013 09:46 AM IST
विज्ञापन
rawat group oppose in municipal corporation
नगर निगम हरिद्वार में मनोनीत दस पार्षदों में से तीन नाम केंद्रीय मंत्री हरीश रावत गुट को रास नहीं आए। इस गुट के विरोध के कारण ही अंतिम समय में पूरी सूची पर ब्रेक लगा।
विज्ञापन


पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदीप अग्रवाल, खुशीराम रतूड़ी एवं राजीव पालीवाल वे तीन नाम है, जिन्हें हरीश रावत गुट हजम नहीं कर पा रहा है।

इसलिए है आपत्ति
शनिवार को आर्यनगर क्षेत्र के आयोजित हरीश रावत के कार्यक्रम के दौरान ही यह बात खुलकर सामने आई। इन तीनों नामों को लेकर कुछ अन्य कांग्रेसियों को भी आपत्ति है। इस गुट का कहना है कि इन तीन नामों को उन्होंने कांग्रेस में कभी सुना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, क्लच वायर में फंसाकर 'राजा' को मार डाला


प्रदीप अग्रवाल उत्तर प्रदेश के समय युवक कांग्रेस में संजय पालीवाल गुट में सक्रिय हुआ करते थे। लेकिन उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह सरकारी सस्ते गल्ले की विकलांग कोटे से एक दुकान लेकर राजनीति से गायब हो गए थे। अचानक उन्हें पार्षद मनोनीत करना सक्रिय कांग्रेसियों के गले नहीं उतर रहा है।

इसी प्रकार खुशीराम रतूड़ी को भी कांग्रेसी जानते नहीं हैं। यह नाम कहां से सरकार तक पहुंचा, इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि वह युवक कांग्रेस के नेता दीपक जखमोला के रिश्तेदार हैं और हरकी पैड़ी के मंदिर में घंटी बजाते हैं।

पढ़ें, जल्द पूरा होगा 'इंद्रलोक' में रहने का सपना

राजीव पालीवाल भी कांग्रेस की राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहे हैं। संजय पालीवाल गुट भी इस समय हरीश रावत गुट के साथ नहीं है। वे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पीछे ही खड़े दिखाई देते हैं इसलिए राजीव पालीवाल भी रावत गुट को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed