फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ravan Dahan in dehradun

कड़ी सुरक्षा में आज होगा लंकापति रावण का दहन

Tue, 11 Oct 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Oct 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Ravan Dahan in dehradun
- फोटो : ब्यूरो

देहरादून समेत जिले भर में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

विज्ञापन


अलर्ट जारी करते हुए संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। दशहरा का मुख्य आयोजन परेड ग्राउंड और प्रेमनगर के दशहरा मैदान में होगा। यहां राज्यपाल डॉ. केके पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे। पुतला दहन के दौरान परेशानियों से निपटने के लिए इस बार बैरिकेडिंग भी की गई है।

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने मेला संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने पुतलों के चारों तरफ सुरक्षा घेरा जरूरी बताया, ताकि पुतला जलते हुए श्रद्धालुओं के ऊपर ना गिर जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र देने को भी कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, सीओ डालनवाला पंकज गैरोला के अलावा परेड ग्राउंड, प्रेमनगर और पटेलनगर मेला कमेटी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद शाम को अधिकारियों ने परेड ग्राउंड पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां, किस समय जलेंगे पुतले  
स्थान - समय 
परेड ग्राउंड में - शाम 6 बजे
दशहरा मैदान प्रेमनगर - शाम 6 बजे
झंडे जी तालाब - शाम 7 बजे
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज - शाम 5 बजे
इंदिरा नगर बसंत विहार - शाम 5 बजे
जलनिगम मैदान पटेलनगर - रात 8 बजे

दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बार परेड ग्राउंड में बैरिकेडिंग भी की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही संदिग्धों की निगरानी के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस बल लगाया गया है।
- डॉ सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed