फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration card holders will get cheap Pulses on Ration shops

खुशखबर: 23 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, सस्ती दरों पर अब मिलेंगी ये चीजें

Fri, 05 Jul 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Ration card holders will get cheap Pulses on Ration shops
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के 23 लाख राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर सस्ती दरों पर दालें मिलेंगी। इसमें प्रत्येक राशन कार्ड पर प्रति माह दो किलो दालें कम दरों पर उपलब्ध होंगी। अभी तक राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्डधारकों को ढाई किलो चावल और पांच किलो गेहूं ही मिलता है।

विज्ञापन


लेकिन अब उन्हें चना, तूअर और मसूर की दालें 15 रुपये प्रति किलो सब्सिडी पर मिलेंगी। इसके साथ ही मिड डे मील और एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) में भी सस्ती दरों पर दालों की आपूर्ति की जाएगी। 

विज्ञापन

सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना के सब्सिडी युक्त दालों का क्रय करने के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने अनुदान दरों पर दाल प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केंद्र सरकार के सहयोग से उपभोक्ताओं को सब्सिडी दरों पर दालें उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मूल्य समर्थन योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिन उपभोक्ताओं को सस्ता राशन मिलता है, उन्हें उचित मूल्य की दुकानों पर सब्सिडी पर दालें मिलेंगी।

साथ ही आईसीडीएस और मिड डे मील योजना के लिए सब्सिडी पर दालें दी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की आवश्यकता के अनुसार केंद्र को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। बैठक में सचिव एलआर फैनई, आर.मीनाक्षी सुंदरम, राधिका झा,  सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

केंद्र व राज्य उठाएंगे सब्सिडी का खर्च 
भारत सरकार नैफेड के माध्यम से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक राज्यों में उपलब्ध दाल के स्टॉक से राज्य सरकार की मांग पर चना, तूअर व मसूर दालें उपलब्ध कराई जाएंगी। नोडल एजेंसी की ओर से दालों का जो मूल्य निर्धारित किया जाएगा, उस पर 15 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed