फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh emphasizes

राष्ट्रीय स्वयं सेवक का चरित्र निर्माण पर जोर : संजय

Tue, 27 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 27 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh emphasizes
सेलाकुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मावाला खंड ने सिंहनीवाला में मंगलवार को शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय थे। संजय ने शरद पूर्णिमा की उपयोगिता और अच्छे संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चरित्र निर्माण को समाज व राष्ट्र की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेने को कहा। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह धनिक ने अध्यक्षता की। उन्होंने आयोजनों के महत्व पर विचार रखे। उपस्थित लोगों को प्रसाद के रूप में खीर वितरित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पंकज, सुमित, ज्ञान सिंह राणा, रवि, अतुल, सुधांशु, गौरव, अनुज जोशी, सचिन घपोला समेत अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed