फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News youth Raped for five years after signing a fake marriage certificate now blackmail

Dehradun: फर्जी निकाहनामे पर साइन करा पांच साल तक किया दुष्कर्म, अब अश्लील फोटो-वीडियो दिखकर कर रहा ब्लैकमेल

Tue, 01 Aug 2023 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2023 05:01 PM IST
सार

पीड़िता ने डालनवाला थाने में शिकायत की थी। उसका कहना है कि वह 2012 में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में उस वक्त 12वीं कक्षा में दानिश खान भी पढ़ता था।

विज्ञापन
Dehradun Crime News youth Raped for five years after signing a fake marriage certificate now blackmail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवक ने एक युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया। उससे फर्जी निकाहनामे पर हस्ताक्षर भी कराए गए। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि अब युवक उसका पीछा छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये मांग रहा था। पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने डालनवाला थाने में शिकायत की थी। उसका कहना है कि वह 2012 में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल में उस वक्त 12वीं कक्षा में दानिश खान भी पढ़ता था। दानिश ने उसके साथ दोस्ती गांठ ली। एक दिन वह उसे सहस्रधारा लेकर गया। यहां एक रेस्टोेरेंट में केबिन बने हुए थे। आरोप है कि यहां पर दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने उस वक्त विरोध किया और दोनाें वहां से आ गए। कुछ समय बाद पीड़िता ने आठवीं कक्षा पास की और दानिश 12वीं कक्षा पास कर स्कूल से चला गया।
विज्ञापन


Haridwar: गुस्से में प्रेमी ने ही दी थी प्रेमिका को दर्दनाक मौत, झाड़ियों में मिला था कंकाल, ऐसे खुला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने नौवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी और घर के पास इंस्टीट्यूट से ज्वैलरी डिजाइनिंग का कोर्स करने लगी। वर्ष 2015 में एक दिन दानिश वहां आया और उसे अपने साथ रिस्पना नदी के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दानिश बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता और उसके साथ गलत काम करता। इससे वह तंग आ चुकी थी लेकिन लोक लिहाज के कारण किसी से कुछ नहीं बताया। वर्ष 2016 में एक दिन वह उर्दू में लिखा एक कागज लेकर आया और उसके हस्ताक्षर करा लिए।

पता चला कि वह निकाहनामा था। जबकि, उसने कभी उसके साथ निकाह किया ही नहीं। यह सिलसिला वर्ष 2020 तक इसी तरह चलता रहा। आरोप है कि दानिश ने उसका व्हॉट्सएप भी हैक कर लिया था। पीड़िता को एक दिन महिला हेल्पलाइन से फोन आया।

पता चला कि दानिश ने उसके खिलाफ महिला हेल्पलाइन में शिकायत की है। पीड़िता ने अपना जवाब भी दाखिल कर दिया था। अब वह उसके परिजनों को मैसेज भेजकर पीड़िता का पीछा छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed