{"_id":"6345bad5c1d0241eec628834","slug":"rape-with-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-say-caste-words-city-news-drn425295326","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जाति सूचक शब्द कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जाति सूचक शब्द कहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने दूसरी युवती से सगाई भी कर ली। पीड़ित युवती ने जब उससे संपर्क किया तो उसने जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं। इन सब आरोपों केे आधार पर पुलिस ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार शहर में स्थित कंपनी की एक कर्मचारी हुई है। उसके साथ फरवरी 2021 तक दीपक लोधा निवासी अंकित विहार, नवादा रोड, सहारनपुर नौकरी करता था। नौकरी के शुरुआती दिनों में दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। कुछ दिनों बाद दोनों में दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता की बात आरोपी की मां सुमन से हुई। दोनों परिवारों में शादी की बात भी चलने लगी।
आरोप है कि दीपक लोधा एक दिन उसके कमरे में आया और उससे दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद दोनों मिलते जुलते रहे। आरोपी ने छह फरवरी 2021 को पीड़िता की कंपनी से नौकरी छोड़ दी। पीड़िता को बीती 15 अगस्त को पता लगा कि आरोपी ने दूसरी जगह सगाई कर ली। पीड़िता ने आरोपी और उसकी मां से बात की। आरोप है कि दोनों ने धमकी दी और जाति सूचक शब्द बोलते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि एक अक्तूबर को सुबह दीपक उसके कमरे में आया। उसने कुछ फोटो और वीडियो दिखाए। यह सब उसके निजी पलों के फोटो और वीडियो थे, जो उसने धोखे में रखकर बनाए थे। यह सब दिखाते हुए उसने फिर से युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने जब उस पर कार्रवाई करने की बात कही तो उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने यह सब अपने परिजनों को बताया और अब पुलिस को तहरीर दी।