फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramlila staging is also under the shadow of inflation, expenses increased by thirty percent in five years

Dehradun News: रामलीला मंचन पर भी महंगाई का साया, पांच साल में तीस फीसद तक बढ़ा खर्च

Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ramlila staging is also under the shadow of inflation, expenses increased by thirty percent in five years

विज्ञापन
I-कलाकारों की कॉस्टयूम से लेकर स्टेज और सांउड सिस्टम में भी बढा खर्चI





रामलीला मंचन भी महंगाई के प्रभाव से बचा नहीं है। रामलीला मचंन का खर्च पिछले पांच सालों में तीस प्रतिशत तक बढ़ गया है। कलाकारों के कास्टयूम, स्टेज और साउंड सिस्टम के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। एक रामलीला में हर वर्ष 15-20 से लेकर 40 लाख रुपये तक का खर्च आ रहे हैं। महंगाई के कारण रामलीला समितियों के सामने मंचन कराना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।




15 अक्तूबर से रामलीला मंचन शुरू हो रहा है। इसे लेकर समितियां दो माह पहले ही तैयारी शुरू कर देती हैं। अब रामलीला में बढ़ती तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है तो खर्च भी काफी बढ़ रहा है। रामलीला कला समिति के अध्यक्ष एसपी शर्मा बताते हैं कि पांच साल पहले जहां रामलीला मंचन में करीब 15 लाख रुपये तक खर्च आते थे। वहीं, अब करीब बीस लाख तक का खर्च आ रहे हैं। कोषाध्यक्ष शोभित मांगलिक ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए सभी कलाकार वृंदावन से आते हैं। रामलीला में कलाकारों की टीम में ही करीब तीन से चार लाख तक खर्च आ रहा है। यह करीब पांच साल पहले केवल एक लाख तक आता था। कोषाध्यक्ष बताते है कि राम बरात में निकाले जाने वाली शोभायात्रा में तीन से पांच लाख का खर्च आता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed