फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramcharitmanas will now be taught to students in Sri Dev Suman University Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: श्रीदेव सुमन विवि में अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा रामचरितमानस, बोर्ड ऑफ स्टडीज से मिली स्वीकृति

Mon, 22 Jan 2024 05:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Jan 2024 05:43 PM IST
सार

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में रामचरितमानस का पाठ्यक्रम बनकर तैयार है। व्यावहारिक दर्शन एवं व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका नाम से स्नातक स्तर के छात्रोें के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Ramcharitmanas will now be taught to students in Sri Dev Suman University Uttarakhand news in hindi
रामचरितमानस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए शिक्षा सत्र से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अब छात्रों को रामचरितमानस भी पढ़ाया जाएगा। इससे छात्रों को भगवान श्रीराम और उनके जीवन को नजदीक से जानकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

रामचरितमानस पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विवि प्रशासन को बीओएस (बोर्ड आफ स्टडीज) से स्वीकृति मिल गई है। रामचरितमानस का पाठ्यक्रम बनकर तैयार है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया, रामायण एवं रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन एवं व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका नाम से स्नातक स्तर के छात्रोें के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Surkanda Devi: अगले दो दिन बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को पैदल तय करनी होगी खड़ी चढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए पूर्व में विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से तैयार पाठ्यक्रम को बोर्ड ऑफ स्टडीज ने शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है। आगामी सत्र से विवि के छात्र स्नातक स्तर पर इस पाठ्यक्रम को पढ़ सकेंगे। बताया, भारतीय संस्कृति के परिचायक सत्य, अहिंसा, धैर्य, क्षमा, त्याग, निष्ठा, मानवता, प्रेम, शांति, लोक संग्रह आदि भावों का रामचरितमानस में संग्रह है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed