फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Vilas's family may be questioned

रामविलास यादव के परिजनों से हो सकती है पूछताछ

Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ram Vilas's family may be questioned
आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी आईएएस (निलंबित) रामविलास यादव के परिवार से भी जल्द पूछताछ हो सकती है। विजिलेंस इस संबंध में उन्हें नोटिस भेजने जा रही है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए अब रामविलास यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड भी मांगी जा सकती है। इसके लिए न्यायालय में सोमवार को प्रार्थनापत्र देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रामविलास यादव को विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे विवेचना अधिकारियों ने 300 से अधिक सवाल पूछे थे। उनकी चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके अलावा एफडी, बच्चों के बैंक खातों में जमा पैसे, पत्नी के स्कूल आदि के संबंध में भी सवाल किए गए, लेकिन कुछ पर वह चुप्पी साध गए और अधिकतर सवालों के बारे में पत्नी कुसुम विलास यादव का नाम लिया था।
विज्ञापन

कहा था कि वही इस बारे में जानती हैं। उन्होंने एफडी और बैंक जमा के बारे में भी अटपटा जवाब दिया। कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनके खाते में कौन पैसे जमा कर देता है। ऐसे में विजिलेंस ने खातों में पैसा जमा कराने वालों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। चूंकि, उन्होंने हर सवाल पर अपनी पत्नी का नाम लिया था तो इसमें उनकी पत्नी को भी सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा है। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि जरूरत पड़ी तो उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विजिलेंस के सूत्रों से पता चला है कि विवेचना अधिकारी उनकी पत्नी और बच्चों से भी पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि, ज्यादातर संपत्तियां उनके परिवार के नाम पर हैं। लखनऊ में स्कूल भी उनकी पत्नी के नाम से संचालित किया जा रहा है। नोएडा में फ्लैट भी उनकी पत्नी के नाम पर है। बेटी के खाते में 15 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं। विजिलेंस ने शुरुआती जांच में उनकी संपत्ति को 547 फीसदी अधिक माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed