फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Mandir issue akhara parishad president fired on ravishankar

अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष ने बताया कब शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण, श्री श्री रविशंकर पर भी भड़के

Tue, 06 Mar 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 06 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir issue akhara parishad president fired on ravishankar
akhara parishad

राम मंदिर निर्माण मामले में अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी श्री श्री रविशंकर पर खूब भड़के। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कब शुरू होगा।

विज्ञापन


श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में जारी चर्चाओं के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण अगले साल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तपोनिधि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में राम मंदिर निर्माण समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir issue akhara parishad president fired on ravishankar
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala

बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण संत महापुरुषों के सानिध्य में 2019 तक शुरू हो जाएगा। सभी धर्माचार्यों को साथ लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद शीघ्र अपनी ओर से इस कार्य की शुरूआत करेगा।

उन्होंने कहा कि श्रीरामलला से देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। कुछ धर्म के ठेकेदार राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह किस अखाड़े के साधु हैं और किस संप्रदाय से संबंध रखते हैं। उन्हें श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर बयानबाजी करने का अधिकार सरकार या विहिप किसने दिया है। उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर का अखाड़ा परिषद, विश्व हिंदू परिषद, निर्मोही अखाड़े से कोई संबंध है। यदि है तो वह देश की जनता के समक्ष यह राज खोलें।  

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी के बारे में श्रीश्री रविशंकर ने गलत बयानबाजी की है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वसीम रिजवी राम मंदिर निर्माण के पक्षधर हैं।

Ram Mandir issue akhara parishad president fired on ravishankar
राम मंदिर - फोटो : demo pics

उन्होंने कहा कि 16 मार्च को प्रयाग में बागम्बरी गद्दी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है, जिसमें सभी 13 अखाड़े भाग लेंगे। बैठक का मुख्य मुद्दा  2019 का अर्द्धकुंभ मेला और श्रीराम लला के मंदिर निर्माण का होगा।

 निर्मोही अणि अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्रदास ने कहा कि निर्मोही अखाड़े के बारे में जो अयोध्या में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं वह फर्जी हैं और फर्जीवाड़े का खुलासा 16 मार्च को अखाड़ा परिषद की बैठक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीश्री रविशंकर धन बल के बल पर कुछ साधु संतों को बरगला रहे हैं जो बिल्कुल गलत है।

बैठक में श्रीमहंत धर्मदास, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद, निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत सिंह, श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़े के मुखिया महंत भगतराम आदि ने भी विचार रखे। 

बैठक में गुजरात जगन्नाथ मंदिर से आए महंत दलीपदास, महंत हनुमानदास, महंत नंदरामदास, महंत राम सुखदेवदास, श्रीमहंत जगदीश गिरि, महंत कालू गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत आनंद वन महाराज, महंत लक्ष्मण भारती, महंत डोगर गिरि, महंत रविंद्र पुरी, महंत रामलखन गिरि, महंत रामरतन गिरि आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed