{"_id":"65ad3e4457a2cb82310c80a7","slug":"ram-mandir-inauguration-jubin-nautiyal-gave-voice-to-bhajan-aa-rahe-shri-ram-writen-by-uttarakhand-prachi-kan-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: आ रहे भगवान...उत्तराखंड की बेटी के भजन को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: आ रहे भगवान...उत्तराखंड की बेटी के भजन को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल
Sun, 21 Jan 2024 09:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:29 PM IST
सार
Ram Mandir Inauguration:मुख्यमंत्री ने कहा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल के गाए भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिलीं लेखिका प्राची कंडवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की बेटी प्राची के रचित भजन 'आ रहे भगवान हैं' ने आजकल देशभर में धमाल मचा रखा है। इस भजन को उत्तराखंड के गायक जुबिन नौटियाल ने स्वर दिए हैं। रविवार को प्राची ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर काव्य रचना की प्रति भेंट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा, उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल के गाए भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा: युग राम राज का आया है...राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी राजधानी
विज्ञापन
प्राची ने कहा, एक सामान्य गृहिणी के लिए इससे अधिक गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है जब देश दुनिया के सभी सनातनियों तक मेरी भावनाएं एवं श्री राम के प्रति आगाध आस्था लेखनी के माध्यम से भजन के रूप में गुंजायमान हो रही है। इस दौरान विधायक खजानदास एवं प्राची के पति डॉ. विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।