फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Appoints Ram Madhav Uttarakhand In Charge Bansuri Swaraj and Arvind Menon as Co Incharges

उत्तराखंड भाजपा में फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज को नई जिम्मेदारी

Wed, 23 Sep 2026 04:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Heera Updated Wed, 23 Sep 2026 04:54 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
BJP Appoints Ram Madhav Uttarakhand In Charge Bansuri Swaraj and Arvind Menon as Co Incharges
उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवाद के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। पार्टी के इस बदलाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के जरिए उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में और सक्रिय करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा, वैश्य समाज से ही हो सकता है चेहरा, रिपीट की परंपरा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया और संचार से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए हैं। सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed