फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Lalla Pran Pratishtha: many Children Birth in Uttarakhand Mother Happy and Said we Got Ram

रामलला के आगमन पर गूंजी किलकारियां: बेटे के जन्म पर खुश हुई मां, कहा- मेरे आंगन राम आए हैं...

Tue, 23 Jan 2024 11:23 AM IST
अलका त्यागी वान्या दीक्षित, अमर उजाला, देहरादून
वान्या दीक्षित, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:23 AM IST
सार

राम के रूप में बेटा पाकर मांओं के चेहरे खिले। उन्होंने कहा कि इतने पावन दिन मेरे बेटे का जन्म हुआ है। हमारे घर साक्षात राम आए हैं।

विज्ञापन
Ram Lalla Pran Pratishtha: many Children Birth in Uttarakhand Mother Happy and Said we Got Ram
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर बेटों का जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अस्पतालों में भर्ती गर्भवतियों ने जब बेटे को जन्म दिया तो अस्पताल से लेकर घर तक रामलला के आने की बधाइयां आने लगीं। बेटे को पाकर खुश हुई ‘मां ने कहा, मेरे घर राम आए हैं’। रामलला के उत्सव पर घरों में राम आए तो घरवालों की खुशी दोगुनी हो गई।

विज्ञापन


राम के रूप में बेटा पाकर मांओं के चेहरे खिले। उन्होंने कहा कि इतने पावन दिन मेरे बेटे का जन्म हुआ है। हमारे घर साक्षात राम आए हैं। अस्पतालों में ही महिलाओं ने अपने बेटों का नाम ‘राम’ रख दिया। इस दौरान अस्पताल में भी खुशी का माहौल था।
विज्ञापन


Ramlala Pran Pratishtha: दिन में होली...रात को दिवाली, उत्तराखंड में हर तरफ जले दीप, तस्वीरों में देखें उल्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अस्पतालों में किलकारियां गूंजीं तो किसी ने बेटे का नाम राम और बेटी का नाम जानकी रखा। दून अस्पताल में सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक छह बच्चों ने जन्म लिया। इनमें एक बेटा और पांच बेटियां शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में चार बेटियों और एक बेटे ने जन्म लिया। वहीं, इंदिरेश अस्पताल में सात बच्चों का जन्म हुआ। जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं।

Ram Lalla Pran Pratishtha: many Children Birth in Uttarakhand Mother Happy and Said we Got Ram

- पटेलनगर निवासी इंस्टीट्यूट संचालक ज्ञानेंद्र वर्मा की पत्नी शुभांजलि ने सोमवार सुबह जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 
- हरिद्वार से दून अस्पताल रेफर होकर आईं कविता ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। कविता की रिश्तेदार रेखा ने बताया कि यह प्री प्लांड डिलिवरी नहीं है लेकिन मन में ऐसा था कि अगर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बेटा हुआ तो नाम राम और बेटी हुई तो नाम जानकी रखेंगे। लेकिन हमारे आंगन में राम आए हैं।
- दून अस्पताल में भर्ती नेशविला रोड निवासी सारिका ने रविवार रात बेटे को जन्म दिया है। सारिका ने बताया कि सोमवार को अपने बेटे का नाम राम रखा है।
- दून अस्पताल में उत्तरकाशी निवासी अनीता ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता की सास सुशीला देवी ने बताया कि बेटे का नाम राम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed