{"_id":"64cffefde4a06bd0ec09f719","slug":"rally-taken-out-against-orop-anomalies-dehradun-news-c-5-drn1037-217312-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ओआरओपी की विसंगतियों के विरोध में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ओआरओपी की विसंगतियों के विरोध में निकाली रैली
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेंटटाउन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने रैली निकालकर ओआरओपी की विसंगतियों का विरोध किया। इसके खिलाफ उन्होंने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में अभियान में हिस्सा लिया।
अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भंडारी के नेतृत्व रैली और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक लगातार हर स्तर से अपना मांग पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई सकारात्मक पहलू नजर न आने से पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। कहा कि जब तक विसंगतियों का समाधान नहीं होता, यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर कैप्टन अशोक लिंबु, इंद्र सिंह शाही, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, विजय सिंह रावत, धर्म सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, बच्चन सिंह पटवाल, बच्चन सिंह नेगी, राम प्रसाद जुयाल सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
दिल्ली के रामलीला मैदान में गौरव सेनानियों ने भरी हुंकार
देहरादून। ओआरओपी की विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर गौरव सेनानी और वीर नारियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार भरी। गौरव सेनानी एसोसिएशन के अलावा देशभर से करीब 150 पूर्व सैनिक संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा कि पिछले छह महीने से ओआरओपी की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिक, वीर नारियां सरकार से गुहार लगा रही हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि अगर जल्द सरकार इन विसंगतियों पर विचार नहीं करती है तो पूर्व सैनिक देशव्यापी आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में 150 से अधिक संगठनों ने मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए जो सरकार को भेजा जाएगा।