Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajpur Road accident: A young man who had gone out to eat with his nephew trampled the labourers

राजपुर रोड हादसा : भांजे के साथ खाने को निकले युवक ने रौंदा था मजदूरों को

Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rajpur Road accident: A young man who had gone out to eat with his nephew trampled the labourers
Iमुरादाबाद से दून नौकरी की तलाश में रिश्तेदारों के घर रह रहा था आरोपीI
विज्ञापन

Iहादसे के बाद कार को सहस्त्रधारा रोड पर प्लाट में छोड़कर भाग गया था
I

Iपुलिस का दावा : 70 से 75 किमी थी कार की रफ्तार
I
Iराजपुर रोड पर हुए हादसे में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पहले युवक अपने भांजे को लेकर घर से कुछ खाने निकला था। रास्ते में ही कार स्कूटी से टकराई और बेकाबू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे चारों मजदूरों को रौंद दिया। पुलिस का दावा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार 70 से 75 किमी प्रति घंटा की थी। चारों मजदूरों को रौंदने के बाद चालक ने सहस्त्रधारा रोड पर एक खाली प्लाट में कार खड़ी की और स्कूटी से भाग निकला। इसके बाद भांजे को घर छोड़कर आरोपी दिल्ली फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक मंशाराम के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात काम कर घर लौट रहे चार मजदूरों को एक मर्सडीज कार ने रौंद दिया था। इस हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही कार की टक्कर से दो स्कूटी सवार भी घायल हुए थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी की। इसके बाद पुलिस को घटनास्थल के पास 11 वाहनों के गुजरने की जानकारी मिली। इसके बाद सीसीटीवी में एक सिल्वर ग्रे रंग की मर्सडीज कार की फुटेज मिली जो बराबर से क्षतिग्रस्त दिखी। इसी आधार पर जांच करते हुए पुलिस को कई सुुराग मिले। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मर्सडीज कार को भी सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक खाली प्लाट से बरामद कर लिया। आरोपी हादसे के बाद कार को प्लॉट में खड़ी कर अपने दोस्त की स्कूटी लेकर चला गया। इसके बाद भांजे को घर छोड़ा और आईएसबीटी से दिल्ली निकल गया। जांच हुई तो पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार से पूछताछ की। इसका पता चलते ही आरोपी युवक दिल्ली से देहरादून आ गया। तभी पुलिस ने आरोपी वंश कत्याल निवासी बुद्ध बाजार, थाना मुरादाबाद को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया।I
विज्ञापन

Iरात में ही खुलवाए शोरूम, दिल्ली के डीलर ने बेची थी कारI
Iबुधवार को हादसे की रात सीसीटीवी कैमरों की जांच हुई तो एक क्षतिग्रस्त मर्सडीज कार की फुटेज मिली। जांच के दौरान पुलिस ने रात को ही शोरूम खुलवाए और सर्विस सेंटर पर भी पूछताछ की। पता चला कि कार हरबीर आटोमोबाइल्स एजेंसी के नाम रजिस्टर्ड है। इसने कार फरवरी 2023 में खरीदी थी। इसके बाद हरवीर आटोमोबाइल्स ने जून 2023 में कार को दिल्ली के डीलर विन्नी आटोहब को बेच दिया। पुलिस टीम ने दिल्ली में जांच की तो पता चला कि कार को विन्नी आटोहब ने अपने एक अन्य एजेंसी दिल्ली कार मॉल को ट्रांसफर की थी। इसके बाद कार माल एजेंसी से जुलाई 2024 में लखनऊ निवासी जतिन प्रसाद वर्मा ने 95 लाख में खरीदी थी। जतिन प्रसाद का जाखन में घर और व्यवसायिक कार्यालय है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iनौकरी की तलाश में दून में रह रहा था आरोपी युवकI
Iपुलिस के मुताबिक, आरोपी वंश मुल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और बीबीए के बाद दिल्ली में नौकरी करता था। लेकिन दिल्ली से नौकरी छूट गई तो दून आ गया और मोहित विहार में पीजी पर रह रहा था। बुधवार को वह अपने भांजे के साथ अपने जीजा की मर्सडीज कार लेकर राजपुर की ओर घूमने निकला। इस दौरान वापस जाते समय जाखन की ओर अचानक दो स्कूटी कार के सामने आ गईं। इसमें एक स्कूटी कार के पिछले हिस्से से टकरा गई और कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान कार बेकाबू हुई और सड़क किनारे चार मजदूरों को रौंद दिया।

I
I
I
Iदोस्त को कहा कार में तकनीकी खराबी आई है
I

Iपुलिस ने मर्सडीज कार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक प्लाट में खड़ी की थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने दोस्त को बुलाया और उसकी स्कूटी ली। आरोपी ने परिचित मोहित को बताया कि उसके कार में तकनीकि खराबी आई है। इसके कारण भांजे को घर छोड़ने के लिए स्कूटी मांगी और स्कूटी लेकर अपने भांजे को घर छोड़ने चला गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed