फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajnath singh will Join Uttarakhand State Foundation Day 2019 on 9th November

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: नौ नवंबर को समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
सार

  • नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होने वाले स्थापना दिवस समारोह का करेंगे शुभारंभ
     

विज्ञापन
Rajnath singh will Join Uttarakhand State Foundation Day 2019 on 9th November
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून आएंगे। वे परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करेंगे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में पहली बार राज्य स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार की ओर से श्रीनगर, अल्मोड़ा आदि समेत सात स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस के दिन नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा। भारत भारती के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में 22 से अधिक राज्यों की लोक संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में पढ़ने वाले विभिन्न राज्यों के छात्र अपने प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य झांकी में शामि होंगे 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं

इस दौरान पांच किलोमीटर की भव्य झांकी निकाली जाएगी, इसमें 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। झांकी का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। पूरा कार्यक्रम ‘भारत को जानों’ थीम पर होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव अशोक कुमार, निदेशक उच्च शिक्षा एससी पंत, समन्वय संस्कृति विभाग बलराज नेगी और विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।   

कुछ विवि में खत्म नहीं होगा सेमेस्टर सिस्टम
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि दून विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम समाप्त नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से तय किया है कि महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम को खत्म किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सेमेस्टर सिस्टम को इसी वर्ष से समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed