{"_id":"61fd04a52f0f3027e77bfee3","slug":"rajesh-soori-murder-rita-soori-get-murder-threat-case-file-against-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश सूरी हत्याकांड: रीता सूरी को जान से मारने की धमकी, छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश सूरी हत्याकांड: रीता सूरी को जान से मारने की धमकी, छह के खिलाफ मुकदमा
Fri, 04 Feb 2022 04:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:22 PM IST
सार
रीता सूरी की शिकायत पर शहर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिवक्ता राजेश सूरी हत्याकांड में वादी उनकी बहन रीता सूरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। रीता सूरी की शिकायत पर शहर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रीता सूरी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला की शिकायत पर सतेंद्र कुमार निवासी रंग महल चौक हरिद्वार, ताहीर खान निवासी रीठा मंडी, केपी चौधरी निवासी प्रीत एन्क्लेव माजरा, सुधीर जैन निवासी राजा रोड और उनकी बेटी दिव्या जैन व श्वेता जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
रीता सूरी का कहना है कि, सतेंदर, ताहिर खान, अधिवक्ता केपी चौधरी, ने सोची समझी साजिश के तहत दो शपथ पत्र को तैयार किए। आरोपी डीएम कपाउंड स्थित भाई अधिवक्ता राजेश कुमार सूरी के चैंबर में आए। कैपी चौधरी ने शपथ पत्र देते हुए भाई की हत्या में गठित एसआईटी की टीम का नेतृत्व करने वाले विवेचना अधिकारी को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
रीता सूरी का कहना है कि, शपथ पत्र में जिस भाषा का प्रयोग किया गया था उसे सुनकर वह स्तब्ध रह गईं। इसके बाद विवेचना अधिकारी ने जब सतेंद्र के बयान लिए तो वह दिए गए शपथ पत्रों से मुकर गया। इसी बीच अधिवक्ता राजेश कुमार सूरी हत्याकांड मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। रीता सूरी ने तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल को प्रार्थना पत्र देकर दोनों शपथ पत्रों की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाने की मांग की है।
24 जनवरी 2019 को पत्र पंडित वाणी हैंडराइटिंग एक्सपर्ट जांच के लिए भेजा गया। लैब से रिपोर्ट आई तो साबित हुआ कि चैंबर में आकर जो दो शपथ पत्र दिए गए थे, जिससे षड़यंत्र और मिलीभगत उजागर हुई। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।