{"_id":"5970fd554f1c1b14238b47b3","slug":"rajasthani-artist-death-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उत्तराखंड आए राजस्थानी कलाकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उत्तराखंड आए राजस्थानी कलाकार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और कुमाऊं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से होने वाले ग्रीष्मोत्सव-2017 में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंची राजस्थान की टीम के एक सदस्य की बृहस्पतिवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। टीम के सदस्यों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार से यहां डीएसबी परिसर के प्रेक्षागृह में ग्रीष्मोत्सव कार्यक्रम होना है। उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक टीमें यहां पहुंची हैं। राजस्थान के अलवर से भी एक सांस्कृतिक टीम यहां पहुंची। बताया जाता है कि राजस्थान से पहुंची टीम में शामिल उमर फारूख (45) पुत्र जहूर खान निवासी अलवर राजस्थान की शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का मानना है कि उक्त कलाकार की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। अस्पताल प्रबंधन ने शव को मोर्चरी में रख दिया है। खबर लिखे जाने तक घटना के बारे में कोतवाली पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन