{"_id":"619a7371f8d1ce61b515ac44","slug":"rajaji-tiger-reserve-tourists-will-get-high-quality-catering-facility-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी टाइगर रिजर्व: जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को मिलेगी उच्चस्तरीय खानपान की सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी टाइगर रिजर्व: जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को मिलेगी उच्चस्तरीय खानपान की सुविधा
Sun, 21 Nov 2021 10:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:00 PM IST
सार
Rajaji Tiger Reserve: राजाजी टाइगर रिजर्व में मोतीचूर, चीला और आशारोड़ी समेत सभी रेंजों के गेट पर पर्यटकों के लिए खानपान की सुविधा नहीं होने से उन्हें पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
खाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर सफारी के साथ ही वन्यजीवों को नजदीक से देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन चीला, मोतीचूर, आशारोड़ी समेत तमाम प्रमुख प्रवेशद्वारों पर खानपान की उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त कैंटीन खोलने जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग का कहना है कि इस मुद्दे पर जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व में मोतीचूर, चीला और आशारोड़ी समेत सभी रेंजों के गेट पर पर्यटकों के लिए खानपान की सुविधा नहीं होने से उन्हें पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि चीला रेंज के गेट पर वर्तमान में कैंटीन संचालित तो है लेकिन वहां की सुविधाएं बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve: गाड़ियों के टैक्स और टिकट में पर्यटकों को मिलेगी भारी छूट
विज्ञापन
ऐसे में अब टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से चीला, मोतीचूर, कासरो, और आशारोड़ी रेंज के गेट पर ऐसी कैंटीनें खोलने की तैयारी है। जहां पर्यटकों को खानपान की उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। ऐसा होने से जहां पर्यटकों को खाने पीने की चीजों की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। वहीं कुछ युवाओं को कैंटीन संचालक के तौर पर रोजगार भी मुहैया होगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वारों पर उच्च स्तरीय कैंटीन खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस संबंध में जल्द ही युवाओं के साथ बैठक कर योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
-जेएस सुहाग,मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के गेट पर खानपान की अच्छी सुविधाएं मिले। इसे लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल टाइगर रिजर्व के सभी गेट पर कैंटीनों में खानपान की अच्छी सुविधाएं नहीं है।
- डीके सिंह,निदेशक,राजाजी टाइगर रिजर्व