{"_id":"5b23f52b4f1c1b254d8b6a03","slug":"rajaji-tiger-reserve-gate-closed-for-five-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद, जानिए अब कब खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद, जानिए अब कब खुलेंगे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rajaji National Park
- फोटो : uttarakhandtourism
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट शुक्रवार से सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए। बरसात के कारण पार्क को पांच महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। अब 15 नवंबर से पार्क के गेट फिर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर ने चीला रेंज के प्रवेश द्वार पर ताला लगा कर वार्षिक बंदी की घोषणा की। पिछले सालों की अपेक्षा इस सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक इस साल टाइगर रिजर्व में 41780 पर्यटकों ने जंगली जीवों का दीदार किया जिसमें 40118 भारतीय व 1752 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटकाें की भारी आवाजाही से पार्क प्रशासन को 95.97 लाख रुपये की आय भी हुई। वहीं हरिद्वार रेंज के प्रवेश द्वार पर रेंजर अनूप सिंह गुसांई ने ताला लगाया।
विज्ञापन