{"_id":"5940b0e68664197f5d8b4860","slug":"rajaji-national-park-will-closed-form-fifteen-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, राजाजी पार्क में घूमने के लिए बजे बस दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, राजाजी पार्क में घूमने के लिए बजे बस दो दिन
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार (ब्यूरो)
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
राजाजी पार्क
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की विभिन्न रेंजों में घूमने के लिए दो दिन ही शेष रह गए हैं। 15 जून शाम से ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के दरवाजे सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतिम दो दिन चीला, हरिद्वार और मोतीचूर आदि रेंजों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रहेगी। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला, हरिद्वार, बेरीवाड़ा और मोतीचूर आदि रेंज जंगली जानवरों के मूवमेंट और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में घूमने के दो दिन शेष रहने पर सुबह से चीला और हरिद्वार रेंज में सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। इन रेजों में सैलानियों को आसानी से ही हाथी, गुलदार, हिरन, चीतल, सांभर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वन जीव प्रतिपालक अजय शर्मा ने बताया कि 16 जून सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के दरवाजे पांच महीनों के लिए सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 16 नवंबर से राजाजी के दरवाजें फिर से सैलानियों के खोले जाएंगे।