{"_id":"691dec3e84df711b33088555","slug":"raj-bhatt-who-came-from-london-visited-the-care-center-dehradun-news-c-5-drn1037-838312-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लंदन से आए राज भट्ट ने इंटेंसिव केयर सेंटर का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लंदन से आए राज भट्ट ने इंटेंसिव केयर सेंटर का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्य का पहला मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर है देहरादून में
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ व फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून के मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर (आईसीसी) का दौरा किया। साधुराम इंटर कॉलेज राजा रोड स्थित इस सेंटर में बाल भिक्षावृत्ति-निवारण और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें सेंटर की व्यवस्थाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। राज भट्ट मूल रूप से चंपावत के निवासी और लंदन में एक सफल उद्यमी हैं। शिक्षा व सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से स्कूल तक बच्चों को लाने के इस अभिनव मॉडल को वह हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। विजिट के दौरान वे बच्चों से भी मिले और कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, योग, खेलकूद जैसी गतिविधियों से प्रभावित नजर आए। जिला प्रशासन ने अब तक 258 बच्चों जिनमें 82 भिक्षावृत्ति में संलिप्त, 63 बाल मजदूर और 113 कूड़ा बीनने वालों को रेस्क्यू कर इस सेंटर के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा है। वर्तमान में 51 बच्चे यहां नियमित रूप से पढ़ रहे हैं। सेंटर का संचालन जिला प्रशासन और स्वैच्छिक संगठनों आसरा, समर्पण और सरफीना के सहयोग से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भवन विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और सफाई व्यवस्था को शीघ्र मजबूत करने के निर्देश भी दिए।