फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raipur police saved the lives of four people trapped in a car in Dhampur

Dehradun News: रायपुर पुलिस ने धामपुर में बचाई कार में फंसे चार लोगों की जान

Mon, 10 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Raipur police saved the lives of four people trapped in a car in Dhampur
मुरादाबाद से बच्चों को बरामद कर लौट रही रायपुर पुलिस ने धामपुर बिजनौर में खाई में गिरी कार से चार यात्रियों की जान बचाई। सभी यात्रियों को कार से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस क्षेत्र से गायब हुए दो बच्चों को बरामद कर मुरादाबाद से लौट रही थी। टीम शनिवार रात करीब 12 बजे धामपुर शहर के पास पहुंची तो सड़क किनारे खाई में लाइट जलती दिखाई दी। पुलिस ने अपना वाहन वहां पर रोका तो खाई से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस जवान खाई में उतरे तो वहां मिट्टी के दलदल में एक कार फंसी हुई थी। उसके अंदर दो पुरुष और दो महिलाएं थीं। पुलिस ने हाईवे पर वाहनों को मदद के लिए रुकवाया। इसके बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे चारों को निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed