{"_id":"5984a58c4f1c1b8e1c8b47d3","slug":"rain-in-uttarakhand-will-continu-till-ten-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में शनिवार से थमेगी भारी बारिश, अभी 10 अगस्त तक रुक-रुक कर बरसेंगे मेघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में शनिवार से थमेगी भारी बारिश, अभी 10 अगस्त तक रुक-रुक कर बरसेंगे मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से शनिवार से राहत मिल सकेगी। लेकिन पूरे प्रदेश में अभी दस अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। हालांकि, राजधानी में दिन में हल्की बारिश हुई। शाम को जरूर कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में भारी बारिश से राहत रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि, बादल छाए रहेंगे। मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को प्रदेश में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन