{"_id":"69eeee8dda2a775e4d0e6080","slug":"rain-forecast-for-three-days-in-uttarakhand-28th-29th-30th-april-seoc-has-issued-an-alert-weather-news-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट
Mon, 27 Apr 2026 10:42 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश के आसार बताए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने जिलाधिकारियों को पत्र भेज सावधानियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
देहरादून: उत्तराखंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 28 से 30 अप्रैल तक अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और झोंकेदार हवा चलने की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun Heatwave: सुहावने मौसम के लिए मशहूर, दून गर्मी से बेहाल, भीषण तपिश झेल रही घाटी में 39 पारा
विज्ञापन
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को पत्र भेज सावधानियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।