फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain Farmers upset due to road closure 40 vehicles laden with apples stranded

Uttarakhand Rain: दो दिन से फंसे यहां सेब से लदे 40 वाहन, नहीं थम रहा मलबा-बोल्डर आने का सिलसिला, किसान परेशान

Fri, 12 Aug 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

दो दिन पहले त्यूनी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद पुरोला-त्यूनी मोटर मार्ग पर खूनीगाड़ से लेकर हनोल तक कई स्थानों पर भारी बोल्डर व मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। जिसके कारण मार्ग पर चालीस से अधिक सेब से लदे वाहन व कई यात्री वाहन फंस गए थे। 

विज्ञापन
Rain Farmers upset due to road closure 40 vehicles laden with apples stranded
सड़क बंद होने से फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरोला-त्यूणी मोटर मार्ग पर कई जगह बड़े बोल्डर व मिट्टी-मलबा आ जाने से मार्ग पर वाहनों की बंद हुई आवाजाही अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। बोल्डरों को तोड़कर रस्ता साफ करने का अभियान लोक निर्माण विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। उधर सेब से लदे चालीस से अधिक वाहनों के मार्ग पर फंसे होने से किसानों व व्यापारियों को फसल के खराब होने का भय सता रहा है।

विज्ञापन


दो दिन पहले त्यूनी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद पुरोला-त्यूनी मोटर मार्ग पर खूनीगाड़ से लेकर हनोल तक कई स्थानों पर भारी बोल्डर व मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। जिसके कारण मार्ग पर चालीस से अधिक सेब से लदे वाहन व कई यात्री वाहन फंस गए थे। वाहनों के फंस जाने के बाद यात्री पैदल या अन्य दूसरे साधनों से मौके से चले गए लेकिन सेब से लदे वाहन व कई खाली यात्री वाहन अभी भी मार्ग पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के दारमीगाड़, रगुवाड़ समेत कई अन्य स्थानों पर भारी बोल्डर व मलबा आ जाने से यह स्थिति पैदा हुई है। उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी ने बताया कि बोल्डर अधिक बड़े व भारी होने के कारण उन्हें मार्ग से हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कंप्रेशर मशीन से बोल्डरों को तोड़ने के काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...तिरंगे को लेकर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- RSS से तुलना करना कांग्रेस की नासमझी, हर सवाल के दिए ये जवाब

उम्मीद है शीघ्र ही मार्ग पर आए बोल्डरों को हटाकर मार्ग पर यातायात को सुचारु करा लिया जाएगा। उधर क्षेत्रवासी जयकिशन, सुरेंद्र, कुंवर सिंह ने बताया कि सेब से लदे वाहनों के दो दिन से फंसे होने के कारण सेब की फसल के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मार्ग को शीघ्र सुचारू कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed