फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain exposes the poor state of infrastructure

Dehradun News: बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से जीना मुहाल

Mon, 24 Aug 2026 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 24 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the poor state of infrastructure
मानसूनी बारिश ने शहरी क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और विभागीय दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर जमा कीचड़ ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए हैं, लेकिन जन समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के भोजावाला दुर्गा मंदिर मार्ग की हालत सबसे ज्यादा बदहाल है। पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं हुई। नतीजा यह है कि बारिश होते ही यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। सड़क पर भारी फिसलन के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पहिए थम जाते हैं। लोगों का पैदल गुजरना तक जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


लक्ष्मणपुर और रसूलपुर में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था न होने से कॉलोनियों में जगह-जगह पानी भरा है। सड़क के गड्ढे पानी में छिप गए हैं, जिनमें गिरकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। जलभराव के बीच से जब वाहन गुजरते हैं, तो गंदा पानी उछलकर राहगीरों के कपड़ों और लोगों के घरों के भीतर तक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, प्रदीप नेगी, कौशल्या देवी, सुनीता और शकुंतला देवी ने बताया कि बारिश थमने के कई दिनों बाद भी पानी नहीं सूखता। उन्होंने प्रशासन से तत्काल खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और जल निकासी का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

-------
जब से बरसात प्रारंभ हुई है जलभराव की समस्या से पूरे क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। एक महीने से एक दिन भी ऐसा नहीं हुआ जबकि घरों के सामने और मुख्य चौक-चौराहों पर पानी न भरा रहता हो। - सौरभ पुंडीर, स्थानीय निवासी

जितना अधिक बारिश हो रही है उतनी ही समस्या लोगों को उठानी पड़ रही है। जगह-जगह मिट्टी व कीचड़ से लोग मुसीबत उठाकर गुजर रहे हैं और वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। - रमन ठाकुर, स्थानीय निवासी

सीवर व पेयजल लाइन निर्माण के कारण कुछ स्थानों पर यह समस्या उत्पन्न हुई है। रसूलपुर व लक्ष्मणपुर में जल निकासी के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। बरसात का मौसम खत्म होते ही कार्ययोजना बनाकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा। - धीरज बॉबी नौटियाल, चेयरमैन, नगर पालिका विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed