फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain alert in uttarakhand dangerous for hilly areas

देहरादून में कई घंटों से जोरदार बारिश, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

Fri, 25 Aug 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
rain alert in uttarakhand dangerous for hilly areas
heavy rain in dehradun - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे भारी बारिश के अलर्ट के बाद देहरादून में सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर जारी हो गया। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश सुबह 11 बजे के बाद भी जारी रही। बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन होने का भी खतरा है। उधर, गुरुवार की शाम हुई मूसलाधार ब‌ारिश से शुक्रवार के दिन की शुरुआत बेहद सुहावने मौसम के साथ हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह से अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। राजधानी में भी दिन में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर भूस्खलन होने का भी खतरा

rain alert in uttarakhand dangerous for hilly areas
रास्ते से पत्थर हटाती पोकलेन - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन होने का भी खतरा है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।

शाम को हुई मूसलाधार बारिश 
राजधानी में दिनभर धूप के बाद गुरुवार शाम को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया। कई मोहल्लों में पानी भर गया। कई घरों में पानी भरने की वजह से लोग परेशान रहे। हालांकि देर रात तक कहीं नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed