{"_id":"64fe2239c6c2941d080a1405","slug":"railway-watchmans-house-stolen-dehradun-news-c-5-drn1037-241731-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रेलवे चौकीदार के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रेलवे चौकीदार के घर चोरी
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे कर्मचारी के घर की खिड़की तोड़कर चोरी कर ली गई। चोरों ने यहां से लैपटॉप, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्खीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित भारत रोहेला के सरकारी आवास में हुई। भारत रेलवे में चौकीदार की नौकरी करते हैं। घटना को लेकर उनके पिता रोशनलाल ने शिकायत की है। गत एक सितंबर को उनके बेटे भारत रोहेला का ऑपरेशन होना था। इसके लिए वह उन्हें लेकर दिल्ली चले गए। वह सरकारी आवास पर ताला लगाकर चले गए थे। वहां से गत आठ सितंबर को लौटे तो देखा कि किचन की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। कमरे में रखा लैपटॉप, आधार कार्ड, यूनिवर्सिटी का आईकार्ड आदि चोरी हो गए थे। एसएचओ कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि रोशनलाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।