{"_id":"6989fa75752b1d8d0e03f480","slug":"railway-tracks-close-for-four-hours-affecting-11-trains-including-shatabdi-and-vande-bharat-uttarakhand-news-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे, खतरा देख की गई डीप स्क्रीनिंग, 11 ट्रेनें हुईं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे, खतरा देख की गई डीप स्क्रीनिंग, 11 ट्रेनें हुईं प्रभावित
Mon, 09 Feb 2026 08:57 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:57 PM IST
सार
रेलवे ट्रैक चार घंटे तक बंद रहने से यात्री परेशान रहे। डासनी में रेलवे ट्रैक के नीचे चूहों ने खोखला कर दिया था। खतरे की आशंका को देखते हुए सोमवार को डीप स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मरम्मतीकरण के साथ ही ट्रैक की गिट्टी को बदला गया। प्रक्रिया में पूरे चार घंटे लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐथल के पास डासनी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य होने की वजह से सोमवार को देहरादून से चलने वाली शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत करीब 11 ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब चार घंटे तक ट्रैक बंद रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डासनी में रेलवे ट्रैक के नीचे चूहों ने खोखला कर दिया था। खतरे की आशंका को देखते हुए सोमवार को डीप स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मरम्मतीकरण के साथ ही ट्रैक की गिट्टी को बदला गया। प्रक्रिया में पूरे चार घंटे लगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कुंभ के कार्यों की डेडलाइन तय, मुख्यमंत्री धामी ने की मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
विज्ञापन
इस वजह से देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 2.38 घंटे और नई दिल्ली से देहरादून आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.40 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसके अलावा रूट की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मरम्मत के बाद ट्रैक को शुरू कर दिया गया।