फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway station will be modernized at a cost of 500 crores

दून रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे बोर्ड की उच्चस्तरीय टीम ने किया दौरा --- 500 करोड़ रुपए की भारी लागत से दूर रेलवे स

Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway station will be modernized at a cost of 500 crores
दून रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे बोर्ड के सदस्य ओपी सिंह की अगुवाई में उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया। 500 करोड़ की लागत से दून रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण होना है। इसके लिए रेलवे बोर्ड और उत्तराखंड सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम एनएन सिंह ने रेलवे बोर्ड सदस्य को रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित आधुनिकीकरण के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि रेल भूमि विकास निगम (आरएलडीए) और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से तैयार मसौदे के तहत अत्याधुनिक स्टेशन परिसर के साथ ही कॉनकोर्स, यात्रियों के ठहरने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल, स्मार्ट पार्किंग, किड्स जोन और मल्टी स्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड के सदस्य ओपी सिंह ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद जमीनों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि देहरादून रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर 2019 में उत्तराखंड सरकार और रेलगुण विकास प्राधिकरण के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। एमडीडीए और आरएलडीए की ओर से आधुनिकीकरण का मसौदा भी तैयार कर लिया गया, लेकिन कोरोना संकट के चलते परियोजना शुरू होने में देरी हो रही है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम एनएन सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, सीनियर डीईएन एके सिंह, आरएलडीए के महाप्रबंधक बालकराम, स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाना है विकसित
आरएलडीए और एमडीडीए की ओर से दून रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का जो मसौदा तैयार किया गया है, उसके तहत रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आगमन प्रस्थान के लिए अलग-अलग रास्ते होने के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा परियोजना के तहत अत्याधुनिक पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट, रिवाल्विंग रेस्टोरेंट के साथ ही तमाम सुविधाओं से लैस मल्टी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का भी प्रस्ताव है।
बहुमंजिला आवासीय भवन के निर्माण का है प्रस्ताव
बता दें कि रेलवे के आधुनिकीकरण के मसौदे में स्टेशन परिसर के पास रेलवे की जमीन पर ही 15 मंजिला आवासीय भवन का भी निर्माण प्रस्तावित है। इसमें रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा आमजन को आवासों का आवंटन किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड सदस्य ने यात्री सुविधाओं का भी लिया जाएगा
रेलवे बोर्ड के सदस्य ओपी सिंह ने आला अधिकारियों के साथ ही दून रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय, दिव्यांग शौचालय, आरक्षण केंद्र, स्टेशन की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं-सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने रेलवे की ओर से कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर उठाए गए कदमों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed