{"_id":"61dc6bd0a34858388d07a67e","slug":"railway-board-tightens-orders-it-is-mandatory-for-officers-and-employees-to-get-both-doses-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रेलवे बोर्ड ने कसा शिकंजा, अधिकारियों-कर्मचारियों को टीके की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रेलवे बोर्ड ने कसा शिकंजा, अधिकारियों-कर्मचारियों को टीके की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य
Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:54 PM IST
सार
अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वो अपने स्टेशनों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाएं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने कोरोना टीके की दोनों रोज नहीं लगवाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को टीके की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य है। टीका नहीं लगवाने पर ड्यूटी पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों में कोरोना टीका की दोनों रोज लगवाने को लेकर होड़ सी मच गई है। बता दें, दून रेलवे स्टेशन पर भी तमाम ऐसे अधिकारी, कर्मचारी हैं जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगवाई हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह का कहना है कि मंडल के तमाम स्टेशनों के अधीक्षकों से ब्योरा मांगा गया है कि आखिरकार कितने ऐसे अधिकारी, कर्मचारी हैं जिन्होंने कोरोना टीके कि दोनों डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन