फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railway Board Issued New guidelines regarding fare and reservation of special trains From Dehradun

देहरादून से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में हरिद्वार जाने के लिए देना होगा दिल्ली तक का किराया, पढ़ें नई गाइडलाइन

Wed, 20 Jan 2021 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 11:48 PM IST
सार

  • किराए के लिए रेलवे बोर्ड ने तय की न्यूनतम दूरी, कोच के हिसाब से मानक अलग-अलग

विज्ञापन
Railway Board Issued New guidelines regarding fare and reservation of special trains From Dehradun
train - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस व देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस जैसी स्पेशल ट्रेनों से यदि किसी यात्री को हरिद्वार तक की यात्रा करनी है तो उसे नई दिल्ली तक का किराया देना होगा। रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनों के किराए और आरक्षण को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें आरक्षण की नीतियों में भी बदलाव किया गया है। स्पेशल ट्रेनों में कम से कम अगले 10 दिन और अधिक से अधिक 60 दिन के बीच आरक्षण की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक कोरोना संकट के बीच संचालित स्पेशल ट्रेनों के किराए को लेकर नई नीतियां लागू की गई हैं। साधारण, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच में न्यूनतम 500 किलोमीटर तक का किराया देना होगा। जबकि वातानुकूलित चेयर कार और इकोनॉमी क्लास के लिए न्यूनतम 250 किलोमीटर दूरी का किराया देना होगा।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कोच के लिए यात्रियों को न्यूनतम 300 किलोमीटर की दूरी तक का किराया देना होगा। वहीं, साधारण कोच में न्यूनतम दूरी 100 किलोमीटर तय की गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टिकट वास्तविक दूरी का बनेगा, लेकिन किराए का भुगतान तय की गई दूरी के अनुसार देना होगा। यदि ट्रेन की कुल दूरी प्रतिबंध से कम है तो प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक का किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को किराए में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। किराए के अलावा अन्य सभी सामान्य नियम लागू होंगे। मसलन रद्दीकरण, मोडिफिकेशन, डुप्लीकेट टिकट, रिफंड नियम पूर्व की भांति होंगे। स्पेशल गाड़ियों में क्लस्टर बुकिंग, करंट बुकिंग की अनुमति दी गई है। आरक्षण कराते समय यात्रियों को आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क और सर्विस टैक्स अलग से देना होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से संचालित स्पेशल ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग सिर्फ रेलवे के काउंटर एवं इंटरनेट के जरिये ही होगी।

90 की बजाय 60 दिन का होगा आरक्षण

रेखा शर्मा के मुताबिक यदि किसी यात्री को स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण कराना है तो उसे 90 दिन के बजाय अब 60 दिन तक ही आरक्षण की सुविधा मिलेगी। यानी अगले 60 दिन तक किसी भी तारीख का टिकट बुक कराया जा सकेगा।

द्वितीय श्रेणी में 10 फीसदी स्पेशल चार्ज
स्पेशल ट्रेनों में यात्रा किराए के अलावा स्पेशल चार्ज का भी भुगतान करना होगा। यह द्वितीय श्रेणी में बेसिक किराए पर 10 फीसदी है। जबकि वातानुकूलित श्रेणियों में 30 फीसदी तय किया गया है। 

उपासना एक्सप्रेस में हरिद्वार का किराया 1100 रुपये
यदि किसी यात्री को देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस से तृतीय श्रेणी कोच में हरिद्वार जाना है तो उसे 1100 रुपये किराए का देना होगा। जबकि स्लीपर क्लास में 415 रुपये किराया देना होगा। इसी प्रकार नंदा देवी एक्सप्रेस से हरिद्वार जाने के लिए तृतीय श्रेणी में 555 रुपये, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में 760 रुपये और प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में सफर करने पर 1255 रुपये किराया देना होगा।

देहरादून से पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस में हरिद्वार तक के लिए स्लीपर क्लास में 315 रुपये, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में 860 रुपये और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सफर करने के लिए 1160 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed