फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : from today vaccination third phase trail starts

उत्तराखंडः आज से 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू, चयनित बूथों पर लगाई जा रही वैक्सीन

Mon, 01 Mar 2021 02:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : from today vaccination third phase trail starts
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अब वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्गों की बारी आ गई है। उत्तराखंड में आज सोमवार से 45 से 60 आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। चयनित बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल केवल सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में दून अस्पताल में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बता दें कि 60 साल से ऊपर के लोगों को केवल पहचान पत्र लाना है। उन्हें किसी बीमारी का प्रमाण पत्र लाने की जरूरत नहीं है। जबकि 45 से 60 साल वाले लोगों को बीमारी का प्रमाण पत्र लाना जरूरी है।
विज्ञापन


केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 से 59 आयु वर्ग के उन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए केंद्र ने अलग से साफ्टवेयर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड के साथ ही मतदाता पहचान पत्र या अन्य आईडी से वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश की कुल आबादी के आधार पर 60 साल से अधिक आयु और 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों का अनुमानित संख्या का आकलन किया है। इस वर्ग के लोगों की संख्या प्रदेश में 20 लाख से अधिक हो सकती है। 

प्रदेश के सात जिलों में रविवार को 43 नए कोराना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 96992 हो गई है। इनमें से 93453 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। राहत की बात ये है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 93453 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 451 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.35 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण दर लगभग चार प्रतिशत है।

पांच राज्यों से आने वाले रेल यात्रियों की होगी कोरोना जांच

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल से देहरादून आने वाले रेल यात्रियों की नए सिरे से कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार, शासन, जिला प्रशासन व रेल प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की विधिवत जांच के बाद ही स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

बता दें, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अलावा रेलवे ने एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ ही जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर भी पैनी नजर है। सभी यात्रियों की जांच के साथ ही उनके नाम पते दर्ज किए जा रहे हैं।

सिर्फ ओखा से आ रही उत्तरांचल एक्सप्रेस

स्टेशन अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल आने-जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन पहले से ही ठप हैं।

सिर्फ देहरादून से ओखा गुजरात के बीच संचालित उत्तरांचल एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में एक दिन (शनिवार) को हो रहा है। इसके अलावा देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस व देहरादून कोच्चिवेली एक्सप्रेस का संचालन देहरादून के बजाय ऋषिकेश से हो रहा है। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले रेलयात्रियों की संख्या बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed