{"_id":"6ae4b682457b310424069405","slug":"raids-on-sweet-shops-and-stores-during-the-festive-season-dehradun-news-c-5-drn1037-1102577-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों और स्टोर पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों और स्टोर पर छापेमारी
विज्ञापन
देहरादून। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने जीएमएस रोड स्थित मिठाई की दुकानों और ऑनलाइन खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले जेप्टो स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट के संदेह में काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के तीन नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए।
इस कार्रवाई में टीम ने मिठाई की दुकानों में रखी ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि की भी जांच की। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ओलंपस हाईस्कूल के निकट स्थित हाईपर नेक्स्ट (जेप्टो) स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। यहां ऑनलाइन माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली पैक्ड मिठाइयों पर अंकित निर्माण और अवसान तिथि की जांच की गई। विभाग ने ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों को भी निगरानी के दायरे में रखा है।
कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में हुई। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और संजय तिवारी शामिल रहे। आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।