फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raids Flaws found in inspection registration of four rice mills canceled Food Supply Minister Rekha Arya

Dehardun News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, बाजपुर और जसपुर में चार राइस मिलों का पंजीकरण निरस्त

Mon, 27 Nov 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य की ओर से मिलों में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। जिन मिलों पर कार्रवाई की गई हैं, उनमें धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर, महावीर राइस मिल बाजपुर, एएसएम इंडस्ट्रीज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं। इनके पंजीकरण निरस्त कर दिए गए।

विज्ञापन
Raids Flaws found in inspection registration of four rice mills canceled Food Supply Minister Rekha Arya
बैठक लेती मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर और जसपुर में चार राइस मिलों का पंजीकरण कोड नंबर और कच्चा आढ़ती कोड नंबर निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग, हल्द्वानी बीएल फिरमाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य की ओर से इन मिलों में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। जिन मिलों पर कार्रवाई की गई हैं, उनमें धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर, महावीर राइस मिल बाजपुर, एएसएम इंडस्ट्रीज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


खाद्य मंत्री ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एएसएम इंडस्ट्रीज बाजपुर का प्लांट बंद एवं खंडहर अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था में नहीं है। क्योंकि यहां धूल फैली हुई थी और न ही कोई कर्मचारी मौजूद था, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse:  चौतरफा अभियान...झटका लगने के बाद फिर जोश के साथ काम शुरू, जानें कब-कब जगी उम्मीदें

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सारे प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाए गए हैं, जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिलों में सोर टैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेंडिंग मशीन का न होना जैसी खामियां पाई गईं। इसके अलावा भी कई अन्य खामियां इन मिलों में देखने में देखने को मिलीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed