फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raided in Factory making fake antibiotics multivitamin medicines accused absconding Roorkee Uttarakhand news

Roorkee Breaking: नकली एंटीबायोटक, मल्टीविटामिन दवाएं बना रही फैक्ट्री पर छापा, आरोपी फरार

Sat, 29 Oct 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। भगवानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Raided in Factory making fake antibiotics multivitamin medicines accused absconding Roorkee Uttarakhand news
फैक्ट्री में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना दवा लाइसेंस के नकली दवाएं बनाने की एक फैक्ट्री पर शनिवार को छापा पड़ा। जिसमें हिमाचल की एक कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में एंटीबॉयोटिक, मल्टी विटामिन एवं कई अन्य प्रकार के साल्ट की नकली दवाएं बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में चालू हालत में मिली दवा बनाने की मशीन एवं फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही भगवानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।
विज्ञापन


जिसमें लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता की मौजूदगी में मशीन और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे सोलन कोर हेल्थकेयर, हिमाचल के नाम से बनाई जा रही थी। जब्त की गई लाखों की नकली दवाओं में एंटीबॉयटेकिक और मल्टी विटामिन आदि  की तैयार दवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: होश में आते ही मादा गुलदार को खिलाए गए छह मुर्गे, फिर मसूरी के जंगलों में छोड़ा, रोचक है ये किस्सा

करीब दस पेटियों में दवाएं बरामद कर सील कर दी गई है। साथ ही भगवानपुर थाने में ड्रग एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है। टीम में ड्रग विभाग से ड्रग इंस्पेटक्टर हरिद्वार अनिता भारती, देहरादून मुख्यालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर डा. सधीर कुमार, ड्रग विभाग की एफडीए (फूड सप्लाई एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विजिलेंस विंग) से एसआई जगदीश रतूड़ी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एवं एसटीएफ देहरादून से इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाईं, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल रवि पंत, चालक वीरेंद्र रावत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed