खनन माफियाओं पर कार्रवाई के दौरान बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले में अवैध खनन के खिलाफ छापेमार कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
दरअसल उन्हें देखकर माफिया ट्रैक्टर को चलता छोड़कर कूद कर फरार हो गया और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी तरफ चल पड़ी।
मंगलवार दोपहर उपजिलाधिकारी लक्सर कोस्तुभ मिश्रा को भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बाण गंगा में अवैध खनन की सूचना मिली।
ट्रैक्टर को चलता हुआ छोड़ भागा चालक
सूचना पर उपजिलाधिकारी लक्सर ने नायब तहसीलदार विजयपाल राणा को टीम के साथ मौके पर भेजा। इस दौरान मसाईपुर माजरा के निकट बाण गंगा में खनन माफिया करीब एक दर्जन जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ अवैध खनन करने में जुटे हुए थे।
टीम को अपनी ओर आता देख खनन माफिया वाहनों को लेकर जंगलों के रास्ते से भागने लगे। टीम ने अवैध खनन करने वाले वाहनों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो एक अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक अपने को घिरता देख ट्रैक्टर को चलता हुआ छोड़कर कूदकर फरार हो गया।
गड्ढे में जा गिरी तहसीलदार की गाड़ी
इससे बिना चालक चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नायब तहसीलदार विजयपाल राणा की गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ी। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के लिए नायब तहसीलदार की गाड़ी झटके से एक गड्ढे में गिर गई। जिससे वह पलटने से बाल-बाल बच गए।
नायब तहसीलदार विजयपाल राणा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ छापेमार कार्रवाई के दौरान अवैध खनन सामग्री लेकर हरिद्वार की सीमा में घुसे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।