{"_id":"584d63064f1c1bc8402c3664","slug":"rahul-gandhi-will-come-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय, 23 को आएंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा तय, 23 को आएंगे राहुल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 11 Dec 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के चलते 23 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। राहुल का दौरा तय होने से प्रदेश कांग्रेस ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस शहर में आ रहे हैं। राजधानी देहरादून में जनसभा पार्टी की प्राथमिकता है, लेकिन राहुल दून की जगह हरिद्वार या ऊधमसिंह में भी रैली कर सकते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड का दौरा तय हो गया है।
विज्ञापन
उनका कार्यक्रम देहरादून में आयोजित करवाने के लिए पार्टी विचार कर रही है। परेड़ ग्राउंड में राहुल की जनसभा पर भी विचार हो रहा है। दूसरी, प्राथमिकता हरिद्वार या ऊधमसिंह नगर में नोटबंदी से पैदा हुए हालात पर उनकी रैली आयोजित करने का भी है। नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जिस पर कांग्रेस की आक्रामक प्रचार नीति की रणनीति रहेगी।
विज्ञापन
किशोर के मुताबिक पार्टी जल्द ही उनका कार्यक्रम तय कर देगी। इस बीच उत्तराखंड में केंद्रीय नेता भूपेंद्र हुड्डा 13 दिसंबर को आएंगे। नोटबंदी के मुद्दे को लेकर पार्टी आलाकमान एक रणनीति के तहत अपने केंद्रीय नेताओं को अलग अलग राज्यों में भेज रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस का अभी कोई केंद्रीय नेता प्रचार अभियान के लिए नहीं पहुंचा है। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का आठ दिसंबर का दौरा अचानक रद्द होने से कांग्रेस लीडरशिप और सीएम हरीश रावत के रिश्तों पर सवाल खड़े हुए थे।