फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi Visit Congress strategy to corner BJP on Agniveer recruitment Uttarakhand Pauri Garhwal

Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती पर भाजपा को घेरने की रणनीति, युवाओं के मुद्दों को सियासी धार देंगे राहुल गांधी

Wed, 03 Jun 2026 07:56 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 03 Jun 2026 07:56 AM IST
सार

राहुल गांधी चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। सैनिक बाहुल पौड़ी में संवाद के माध्यम से राहुल गांधी पूर्व सैनिकों व युवाओं को साधेंगे।अल्मोड़ा में जनता व पौड़ी में पूर्व सैनिकों के मुद्दों को राहुल गांधी सियासी धार देंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Visit Congress strategy to corner BJP on Agniveer recruitment Uttarakhand Pauri Garhwal
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने 2027 चुनाव मैदान में अग्निवीर भर्ती व प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों पर उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सियासी वार करेंगे। अल्मोड़ा रैली में जनता और पौड़ी में पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर कांग्रेस धार देगी।

विज्ञापन

चार जून को पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और युवाओं को साधने की रणनीति बनाई है। इस सम्मेलन में राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे। पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने का मुद्दा भी चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों व युवाओं का बड़ा वोट बैंक है।

विज्ञापन


राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस 
कांग्रेस का लक्ष्य इन वर्गों को साधने की है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि ये मुद्दे देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करते हैं। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में काफी असंतोष देखा गया है। राहुल गांधी इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे। वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा पूर्व सैनिकों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगी। पूर्व सैनिकों की पेंशन पर आयकर का मुद्दा भी संवेदनशील है। राहुल गांधी पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना कर सकती है। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग पहले ही प्रदेश भर में रथ यात्रा निकाल कर अग्निपथ योजना की कमियों को लेकर युवाओं व पूर्व सैनिकों तक पहुंची है। अब राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भी पूर्व सैनिक व युवाओं पर फोकस रहेगा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन और ISI, प्रदेश में आतंकी नेटवर्क बिछाने की कर रहे कोशिश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि अग्निवीर भर्ती प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। उत्तराखंड के युवाओं की सेना में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लेकिन अग्निवीर भर्ती से युवाओं व उनके परिवार चिंतित हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही राहुल गांधी भी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों व युवाओं से तमाम मुद्दों पर संवाद करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed