Kedarnath Dham: राहुल गांधी ने किया बाबा केदार का रुद्राभिषेक, परिवार संग दर्शन करने पहुंचे वरुण गांधी
वरुण गांधी परिवार के साथ मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, राहुल गांधी केदारनाथ में रुद्राभिषेक कर वापस दिल्ली लौट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन केदारनाथ धाम में रुकने के बाद मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद वह वापस देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली लौट गए। दो दिन केदारनाथ में रहकर राहुल गांधी ने भक्तों की खूब सेवा की। पहले दिन उन्होंने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाई तो दूसरे दिन भंडारा वितरित किया।
वरुण गांधी ने किए बाबा केदार के दर्शन
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी परिवार के साथ मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वरुण गांधी सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। सुबह वह परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान राहुल और वरुण गांधी की मुलाकात भी हुई।
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची केदारनाथ
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह, लगभग एक घंटे तक केदारनाथ धाम में रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांंत उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं। इस दौरान कार्यधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल मौजूद थे।