फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi interact with theli wala.

जब मूंगफली वाले से राहुल ने पूछा, 'वोट किसे दोगे भइया?' और फिर...

Wed, 18 Jan 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 18 Jan 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi interact with theli wala.
राहुल गांधी ठेली वाले के साथ - फोटो : AmarUjala

शिवशंकर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कांग्रेस में सर्वेसर्वा हैस‌ियत रखने वाले राहुल गांधी कभी उससे रुबरु होंगे। सोमवार को जब राहुल गांधी सामने आए तो एक पल यकीन नहीं हुआ। जब राहुल ने 50 रुपये की मूंगफली देने को कहा तो वह खुशी से फूला नहीं समाया।

विज्ञापन


नटराज चौक पर ठेली में मूंगफली बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले शिव शंकर प्रसाद की जिंदगी में वो दिन आया जो उन्हें हमेशा याद रहेगा।

'हां सोनिया गांधी के बेटे हैं।'

rahul gandhi interact with theli wala.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

दोपहर करीब एक बजे का रहा होगा, उसकी ठेली के सामने एक काले रंग की लक्जरी कार रुकी और कार से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उतरे और बोले भईया 50 रुपये की मूंगफली देना। शिव शंकर अपने सामने राहुल को देखकर भौचक्के रहे गए उन्हें एक पल तो यकीन नहीं हुआ।
 
तभी पीछे से मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी आ गए। मुख्यमंत्री बोले भाई इन्हें जानते हो? ठेली वाला तपाक से बोला 'हां सोनिया गांधी के बेटे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

...जब राहुल ने पूछा वोट किसको दोगे?

rahul gandhi interact with theli wala.
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala

बकौल शिव शंकर गजक का दाम पूछने पर सीएम को बताया कि 20 रुपये का एक पैकेट है। सीएम बोले तो फिर 30 रुपये की मूंगफली और 20 रुपये का गजक दे दो। राहुल ने उन्हें 50 रुपये का नोट थमाते हुए कहा वोट किसको दोगे भईया।

शिवशंकर बोले यह दिन उनके जीवन का खास दिन बना है। उन्होंने सपने में भी नहीं सोंचा था कि इतने बड़े लोग मूंगफली खरीदने उसकी ठेली पर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed