फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi appeared worried about future of Himalayas During Kedarnath Yatra talked to scientist

Rahul Gandhi: केदारनाथ यात्रा के दौरान हिमालय के भविष्य को लेकर चिंतित दिखे राहुल गांधी, कही ये बात

Wed, 08 Nov 2023 07:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

दिनभर राहुल गांधी के साथ रहने वाले प्रो. सती ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कांग्रेस नेता ने 2013 की केदारनाथ आपदा के कारण, उससे हुए नुकसान, उस नुकसान को रोकने के पहले से कोई प्रयास की जानकारी ली।

विज्ञापन
Rahul Gandhi appeared worried about future of Himalayas During Kedarnath Yatra talked to scientist
राहुल गांधी के साथ भरसार विवि के वैज्ञानिक प्रोफेसर एसपी सती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिमालय के भविष्य को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान भरसार विवि के वैज्ञानिक प्रोफेसर एसपी सती से हिमालय, बदरीनाथ, केदारनाथ को लेकर लंबी बातचीत की। उन्होंने हिमालय के भविष्य को लेकर सभी तरह के सवाल प्रो. सती से पूछे, जिनका जवाब पाकर वह चिंतित हो गए। अब विस्तार से जानकारी के लिए उन्होंने प्रो. सती को नोट बनाने और दिल्ली में बातचीत के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


दिनभर राहुल गांधी के साथ रहने वाले प्रो. सती ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कांग्रेस नेता ने 2013 की केदारनाथ आपदा के कारण, उससे हुए नुकसान, उस नुकसान को रोकने के पहले से कोई प्रयास की जानकारी ली। उन्होंने ये भी पूछा कि पहाड़ में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनके लिए पर्यावरणीय चुनौतियां कैसी हैं। प्रो. सती ने राहुल को बताया कि भविष्य में पहाड़ में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


President Uttarakhand Visit: गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, सीएम धामी भी मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Gandhi appeared worried about future of Himalayas During Kedarnath Yatra talked to scientist

वैज्ञानिक शोध में ये स्पष्ट हो चुका है कि दुनिया का तापमान 0.16 डिग्री प्रति दशक की दर से जबकि हिमालय का तापमान 0.32 डिग्री प्रति दशक की दर से बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने इसके असर पर सवाल पूछे। प्रो. सती ने बताया कि इससे मौसम बदलेगा। जहां कल तक केवल बर्फ पड़ती थी, वहां आज बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अतिवृष्टि की घटनाएं पिछले 20 साल में दोगुनी हो गई हैं। प्रो. सती ने बताया कि इसके चलते अतिवृष्टि की घटनाएं बढ़ेंगी और हिमालय में बने हुए बांध भी खतरे की जद में आ रहे हैं।

मानसून के साथ मिलकर पश्चिमी विक्षोभ मचा रहा तबाही
प्रदेश में अब बारिश का ट्रेंड भी बदल गया है। अब दक्षिण पश्चिमी मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ मिलकर तबाही मचा रहे हैं। प्रो. सती ने बताया कि 2010 में उत्तराखंड और लेह, 2022 में कुमाऊं मंडल की भारी बारिश इसका परिणाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed