फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi and Varun gandhi met in Kedarnath Political meanings are being explored

Kedarnath: केदारनाथ में मिले राहुल-वरुण...दोनों के बीच हुई क्या बात? टटोले जा रहे सियासी मायने

Tue, 07 Nov 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और पास आ रहे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों भाइयों की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी टटोले जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Varun gandhi met in Kedarnath Political meanings are being explored
वरुण गांधी और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ मंगलवार को दो विपरीत राजनीतिक ध्रुव पर खड़े गांधी परिवार के दो भाइयों की मुलाकात का साक्षी बना। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पूरी कर राहुल गांधी लौटने की तैयारी में थे, इसी दौरान उनके चचेरे भाई वरुण गांधी केदारनाथ धाम पहुंच गए। मंदिर के समीप स्थित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के स्वागत कक्ष में दोनों भाइयों के बीच करीब चार मिनट बातचीत हुई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और पास आ रहे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों भाइयों की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी टटोले जाने लगे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी सांसद वरुण गांधी के परिवारों के बीच नजदीकी बढ़ी है। वरुण के परिवार के प्रति प्रियंका का लगाव सार्वजनिक रूप से दिखता रहा है। अब केदारनाथ में हुई राहुल-वरुण की मुलाकात चर्चाओं में है। राहुल गांधी ने वरुण की बेटी अनसूया को भी दुलारा। साथ ही उनकी पत्नी से भी बातचीत की। हालांकि इस दौरान क्या बातें हुईं, यह तो नहीं पता चल सका, अलबत्ता सियासी हलकों में अटकलों का बाजार जरूर गरमा गया।
विज्ञापन


Kedarnath Dham: राहुल गांधी ने किया बाबा केदार का रुद्राभिषेक, परिवार संग दर्शन करने पहुंचे वरुण गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी जानकारों का मानना है कि वरुण गांधी के बयानों को लेकर उनकी पार्टी सहज नहीं मानी जा रही है। वरुण अपनी बेबाक बयानी के लिए अकसर चर्चाओं में रहते हैं। इसीलिए राहुल से उनकी इस भेंट को राजनीतिक चश्मे से देखने की कोशिशें भी हो रही हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?

VIDEO : सांसद वरुण गांधी ने परिवार संग किए बदरी-केदार धाम के दर्शन, पूजा कर लिया आशीर्वाद

राहुल गांधी की यात्रा में सहयोग कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं, इस मुलाकात के दौरान कोई मौजूद नहीं था। यह एक पारिवारिक मुलाकात थी और इसमें क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। चार मिनट की मुलाकात के बाद राहुल वहां से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और वरुण बाबा केदार के दर्शन के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed