{"_id":"632c45d5e8fab65fce4ba5a6","slug":"rafting-again-banned-due-to-rise-in-water-level-of-ganga-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafting In Rishikesh : पर्यटकों में छाई मायूसी, गंगा का जलस्तर बढ़ने से राफ्टिंग पर फिर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rafting In Rishikesh : पर्यटकों में छाई मायूसी, गंगा का जलस्तर बढ़ने से राफ्टिंग पर फिर लगी रोक
Thu, 22 Sep 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Sep 2022 05:03 PM IST
सार
बुधवार को करीब 1100 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। लेकिन बुधवार शाम से ही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया और बृहस्पतिवार से गंगा में फिर से पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। जिससे राफ्टिंग संचालकों सहित पर्यटकों में भी मायूसी छा गई है। करीब तीन माह तक मानसून के बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई थी। लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के कारण 16 सितंबर को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तकनीकी समिति ने अग्रिम आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद गंगा का जलस्तर कम होने पर बीते बुधवार को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई। बुधवार को करीब 1100 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। लेकिन बुधवार शाम से ही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया और बृहस्पतिवार से गंगा में फिर से पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
जिससे राफ्टिंग संचालकों के चेहरे फिर से मुरझा गए हैं। साथ ही राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पूर्व में की गई ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल होने लगी है। वहीं अब क्षेत्र के राफ्टिंग कारोबारियों को गंगा का जलस्तर कम होने का इंतजार है।