फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rafale deal congress leader get 5000 crore defamation notice

राफेल डील पर इस कांग्रेसी नेता ने दिया ऐसा बयान कि मिला 5000 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
rafale deal congress leader get 5000 crore defamation notice
Anugrah Narayan Singh

कांग्रेसी नेता को राफेल डील के खिलाफ बोलने पर 5000 करोड़ की मानहानि का नोटिस मिला है। यह नोटिस अंबानी ग्रुप की मुंबई स्थित लॉ कंपनी की ओर से भेजा गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को राफेल डील की मुखालफत पर मानहानि का नोटिस मिला है। अंबानी ग्रुप की मुंबई स्थित लॉ कंपनी की ओर से पांच हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रभारी ने 25 जुलाई को देहरादून में प्रेस कान्फ्रेंस करके राफेल डील को लेकर कई आरोप लगाए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी समेत कुछ अन्य लोगों को भी अलग-अलग जगह बयान देने पर मानहानि के नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अगस्त को अनुग्रह नारायण सिंह को मिला यह नोटिस

rafale deal congress leader get 5000 crore defamation notice

राफेल डील पर कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उसके तमाम नेता अलग-अलग राज्यों में जाकर हमले बोल रहे हैं। इस क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस ने भी लगातार कई कार्यक्रम किए हैं।

इसकी शुरुआत 25 जुलाई को पार्टी प्रभारी ने देहरादून आकर की थी। उन्होंने खास राफेल डील के मामले को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस की थी। इसके बाद, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी राफेल डील को लेकर मीडिया के सामने बात रखी थी। यही नहीं, कांग्रेस ने राज्य के 32 स्थानों का चयन करके अपने 39 प्रमुख नेताओं को वहां पर प्रेस कान्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर हमले बोलने के लिए कहा था। अब पार्टी प्रभारी को पांच हजार करोड़ का मानहानि का नोटिस मिला है। पार्टी प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें 12 अगस्त को यह नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसका वह जवाब देने जा रहे हैं।

राफेल डील पर देश के साथ धोखा किया गया है। कांग्रेस इस धोखेबाजी को जनता के सामने लाने के लिए संकल्पबद्घ है। मानहानि का नोटिस देकर डराने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसे जनता अच्छी तरह से समझती है। राफेल डील का विरोध कांग्रेस की तरफ से जारी रहेगा।
-अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed