फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Quarter finals will be held from today

Dehradun News: हरिकेन के हीरो बने ओमीश, आज से होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले

Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Quarter finals will be held from today
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को लीग स्तर के आखिरी दो मुकाबले खेले गए। जबकि मंगलवार से क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट मैदान में हुए मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने बुल्स को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुधांशु राणा के 67 रनों की मदद से 120 बनाए। अनुज चमोली और ओमीश ने चार-चार विकेट लिए। हरिकेन ने पांच विकेट के नुकसान पर 14वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कपिल गंगवार ने शानदार 56 रन बनाए। ओमीश कुमार को मैन ऑफ द मैच और सुधांशु राणा को फाइटर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। दूसरा मैच सचिवालय वॉरियर और सचिवालय-ए के बीच खेला गया। सचिवालय-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर कुमार के 53 रनों की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी और 21 रनों से मुकाबला हार गई। सचिवालय-ए के तुलसी प्रसाद पचौली तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि, फाइटर ऑफ द मैच वॉरियर के राजीव तड़ियाल चुने गए। इस मौके पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, संयुक्त सचिव रंजीत रावत, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed